
अरे रे मईया शेरावाली,
अरे रे मईया पहाड़ावाली,
दर्शन दिखा दे एक बार माँ.....
हर पल माँ तेरा इन्तजार किया है,
तुझपे ही मईया इतबार किया है,
तेरे सिवा औरो का ना नाम लिया है,
मईया मईया सुबह शाम किया है,
निर्धन के घर भी माँ आ जाओ,
रूखी सुखी भोग लगा जाओ,
अपनी किरपा उनपे बरसा जाओ,
एक बार माँ गले से लगा जाओ,
हम भी तेरे अपने है माँ देखो एक बार,
चरणों में माँ रखलो देदो थोड़ा प्यार,
तेरी महिमा माँ इक पल ना भूलूंगी,
तेरे गुणगान सुबह शाम करुँगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



