
मीठा मीठा माँ का नाम,
प्यारा प्यारा माँ का नाम,
इसको मेरा नमन सौ बार,
सृष्टि की मालिक है,
वो ही सबकी पालक है,
वो ही सुख करनी है,
वो ही दुःख हरनी है,
घट घट वासिनी है,
वो ही सिंह वाहिनी है,
मैया विनाशिनी है वो,
सारे जग की जननी है वो,
ममता की मूर्ति है वो,
दिव्य महाशक्ति है वो।
पाप हरनी माँ,
संताप हरनी माँ,
सदा सहायी माँ,
माँ सुखदायी माँ,
करता है ये संसार,
हरदम उसकी जय जयकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

