
मेरा भोला है भंडारी जटाधारी अमली ,
जटाधारी अमली बडा ही भारी अमली
कहा रहे मेरा बैलनाथ और कहा रहे गणेश ,कहा रहे मेरा भोले शंकर
लम्बे - लम्बे केश उन्हा दा जोगिया वाला भेश
जंगल रहे मेरा बैलनाथ और मन्दिर रहे गणेश केलाशो में भोले शंकर
लम्बे -लंबे केश जिना दा जोगिया वाला भेश ,
क्या पिए मेरे बैलनाथ और क्या पिए गणेश क्या पिए मेरे भोले शंकर ,
पानी पिएं मेरे बैलनाथ ओर दुध पिए गणेश ,
भांग पिए मेरे भोले शंकर
लम्बे - लंबे केश उन्हा दा जोगिया वाला भेश
क्या खाएं मेरे बैलनाथ और क्या खाएं गणेश ,
क्या खाएं मेरे भोले शंकर लम्बे - लंबे केश
घास खाएं मेरे बैलनाथ और लड्डू खाएं गणेश , फल खाएं मेरे भोले शंकर
जटाधारी अमली बडा भारी अमली
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

