
मेरे पापा जैसा कोई नहीं मेरे पापा सबसे प्यारे हैं
चाहे वो इंसान हैं पर मेरे लिए भगवान् हैं,
बिन मांगें सब कुछ देते बदले में कुछ ना लेते,
क्या कहना उनके बारे है,
मेरे पापा जैसा कोई नहीं,
मेरे पापा सबसे प्यारे हैं,
जब था बचपन मेरा पापा बड़े खलौने लाते थे,
जो भी कहता में था पापा मेरे बोल पुगाते थे,
उन्होंने मेरे खाब सवारे हैं,
लाकर दी थी सइकिल मुझको जब मैं स्कूल में पढ़ता था,
समय समय पर सब मिल जाता कहना भी ना पड़ता था,
वो जानते सब इशारे हैं,
कदम कदम पे साथ चलके ज़िन्दगी मेरी संभाली है,
फूलों की रखवाली जैसे करता कोई माली है,
कांटे चुनके तोड़े सारे हैं,
ऐसी कोई बात नहीं जो पापा ने ना मानी हो,
मेरी आँख में अब तक जिसने आने दिया ना पानी हो,
सागर पापा बड़े न्यारे हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


