
मेरे भोले बाबा ने वियाह रचाया
मेरे, भोले बाबा ने, वियाह रचाया, वियाह रचाया
मेरी, गौरां मईया को, दुलहन बनाया, दुलहन बनाया
इस शादी की, शान देखकर, राम ने ङंका बजाया
सीता जी को, साथ नचा कर, खूब धमाल मचाया
इस शादी की, शान देखकर, विष्णु ने शंख बजाया
लक्ष्मी माँ को, साथ नचाकर, खूब धमाल मचाया
इस शादी की, शान देखकर, शाम ने मुरली बजाई
झूम झूम के, नाचे और, राधा साथ नचाई
इस शादी की, शान देखकर, ब्रह्मा ने वेद सुनाऐ
ब्रह्माणी को, साथ लै आऐ, कारज नेक कराऐ
इस शादी की, शान देखकर, मईया दौङी आई
हनुमत ने भी, नाच नाच कर, चुटकी खूब बजाई
महाँदेव
ऐसा दूल्हा, कहीं ना देखा, देखी ना ऐसी दुलहन
शिव गौरां की*, जोड़ी जग में, बनी है सबसे उतम
हर हर महादेव
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



