
मोहे ब्रज नगरी में घुमाईयो
अरे मन पापी मोहे ब्रज नगरी में घुमाईयो.....
ब्रज नगरी में टेडी मेडी गलियां,
अरे मन पापी गलियन में भटक मत जाइयो,
ब्रज गलियों में कीचड़ बहुत है,
अरे मन पापी कीचड़ में फिसल मत जइयो,
बरसाने में ऊंची हवेली,
अरे मन पापी राधा रानी के दर्शन कराइयो,
वृंदावन में बांके बिहारी,
अरे मन पापी चरणों में शीश झुकाइयो,
गोवर्धन में मानसि गंगा,
अरे मन पापी गंगा में गोता लगाइयो,
गोवर्धन में गिरिराज पर्वत,
अरे मन पापी परिक्रमा लगा घर आईयो,
ब्रज नगरी में गैया बहुत हैं,
अरे मन पापी गो दान कराकर आईयो,
ब्रज नगरी में कन्या बहुत हैं,
अरे मन पापी कन्यादान कराकर आईयो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


