
ले लो खबर अंबे मां,
अब तो लेलो खबर अपने बच्चा की मां,
तेरा यूं रुठ जाना गजब ढा गया,
कब से बैठे हैं दर पे यह आशा लिए,
तेरा मंदिरों से जाना गजब ढा गया....
तेरे मंदिरों में जोत जगाई सदा,
तेरे नाम मे सुरती लगाई सदा,
आज बिगड़ा नसीबा बना दे मेरा,
तेरा मुझको भुलाना गजब ढा गया,
अब तो ले लो खबर.....
तेरे जैसा, तेरे जैसा नहीं कोई दानी हे मां,
नहीं जग में तेरा कोई सानी है मां,
यह नसीबा मेरा, तेरी रहमत हुई,
तेरे चरणों में आना मुझे भा गया,
हर नजर उठ रही, मां तुम्हारी तरफ,
तुमने देखा ना अब तक हमारी तरफ,
ईश्वर से भूल जो हुई है उसे माफ कर,
तेरा मुझ को रुलाना गजब ढा गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




