
वृन्दावन के बांके बिहारी हमसे पर्दा करो ना मुरारी
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी ।
हम तुम्हारे पराये नहीं हैं,
गैर के दर पे आये नहीं हैं ।
हम तुम्हारे पुराने पुजारे,
हरिदास के राज दुलारे,
नन्द यशोदा के आखोँ के तारे ।
राधा के सावरे गिरिधारी,
अर्जुन ने हथियार जब डाला
मुरली वाले ने आके संभाला
अर्जुन के सारथि गिरधारी
हम से पर्दा करो न बिहारी
बनके बिहारी जय हो तिहारी ।
मेरे रमण बिहारी जय हो तिहारी ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


