
श्याम तुम मिलने आ जाओ
मेरी जिंदगी संवर जाए श्याम तुम मिलने आ जाओ,
तमन्ना फिर मचल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ....
झलकते आंख के आंसू कही बेकार ना हो जाये,
चरण छु कर बने मोती अगर तुम मिलने आ जाओ,
कर्म से बन गया पत्थर नही है रूप मेरा कोई,
कलि के से सवर जाऊ अगर तुम मिलने आ जाओ,
भटकता रहता हु दर दर तेरे दीदार के खातिर,
भटकना जो कोई चाहे अगर तुम मिलने आ जाओ,
जगत ने सीना झपटा है मुझे यु बाँट डाला है,
सिमट कर एक हो जाऊ अगर तुम मिलने आ जाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




