
जगदाती पहाड़ों वाली माँ Jag Daati Pahadon Wali
जगदाती पहाड़ों वाली माँ
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ
मेरा और सहारा कोई ना
मेरी लाज बचाने आ जाओ
मैं निर्बल निर्धन दिन बड़ा
मैं घिर गया गम के घेरों में
मां ज्योति रुपा भय हरनी
कहीं डूब ना जाऊं अंधेरों में
कमजोर हूं मैं मैया
मेरी चिंता मिटाने आजाओ
जग दाती पहाड़ो वाली मां
हे माँ हे माँ हे माँ हे माँ हे माँ…
तेरे भरे हुए भंडार है माँ
मोहताज मैं दाने दाने का
तेरे होते हुए दिल कांप रहा
तेरे द्वार के इस दीवाने का
मेरी नाव भंवर में फंसी
इसे पार लगाने आ जाओ
कहीं एक गरीब की कुटिया ना
लोगों की नजर से गिर जाए
विश्वास के रंगों पर मैया
कहीं पानी ही ना फिर जाए
क्या करूं कुछ सूझे ना
कोई राह दिखाने आ जाओ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

