
श्याम तेरी चौखट को अपनी पलकों से बुहार दूँ
श्याम तेरी चौखट को,
अपनी पलकों से बुहार दूँ,
तन मन ये वार दूँ,
तुझसे ही पहचान हमारी,
तुझसे जग में नाम है,
तुझसे ही है शोहरत अपनी,
ये तेरा अहसान है,
तेरी सेवा में ही सारा,
जीवन श्याम गुजार दूँ,
जनम जनम का साथी तू ही,
तुझसे ही याराना है,
है चरणों में ध्यान तुम्हारे,
तुमको अपना माना है,
इन चरणों को अखियन के,
आंसू से श्याम पखार दूँ,
डगमग डगमग डोले नैया,
मेरी ये मझधार में,
‘शिव सुबोध’ डूबे ना नैया,
कर दे भव से पार ये,
कर देना उपकार ये मुझपे,
मत करना इंकार तू,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

