
श्याम देखि जो सूरत तेरी हमारे घर चाँद निकला
श्याम देखि जो सूरत तेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।
तर्ज – गली में आज चाँद निकला।
श्लोक – ऐ फलक के चाँद,
मैने भी एक चाँद देखा है,
तुझमे तो दाग है लाखो,
मेने तो बेदाग़ देखा है।
अब मिट गई है रात अँधेरी,
जबसे हुआ है कान्हा का आना,
महक उठा है दिल वीराना,
जर्रा जर्रा हुआ है सुनहरी,
ये चंदा तो आए जाए,
चाँद सूरज को ये चमकाए,
इसकी एक झलक ही बहुत है री,
बादल हो या बिजली चमके,
श्याम हमारा दूना चमके,
इसकी चांदनी ने धरती घेरि,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




