
हो राम जी ने एक शान में,
असुरो की करदी बर्बादी,
सबके प्यारे हनुमान ने,
अपनी पूछ से लंका धड़ी,
जो पढ़े हनुमान चालीसा,
बनजाते सारे काम,
ओ सारे बोलो राम राम राम
हम भी बोले राम राम राम,
तुम भी बोलो राम राम राम,
सारे बोले राम राम राम....
तेरी लीला न्यारी है,
तू जग का पालन हरी है,
सीता मैया तेरे संग में,
लगती बहुत प्यारी है,
जब बनेगा तेरा मंदिर,
अयोध्या होगा जाम,
पवन तनया संकट हरण,
मंगल मूर्ति रूप,
राम लखन सिया सहित,
हृदय बसहु सुर भूप,
पार लगादो मेरे राम राम जी,
कृपा करदो राम राम जी,
राह दिखादो मेरे राम राम जी,
मेरे राम राम जी मेरे राम राम जी,
तीनो लोक में डंका बाजे,
सुबह दोपहर और शाम,
सिया पति श्री राम चन्द्र,
ऐसे खुशियाँ लेके आये थे,
जब 14 वर्ष वनवास काट,
अयोध्या वापस आये थे,
श्री राम नाम का पत्थर भी,
पानी में तैरे जायेगा,
तू राम नाम लेता रह,
तेरा बेड़ा पार हो जायेगा,
ओ श्री राम के होने से ही,
रोशन है सिध्दाता धाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


