
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना
Krishna Krishna Aae Krishna Jagamag Hua Re Angana lyrics
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा, जगमग हुआ रे अंगना।
चाँद सूरज सितारे, झुके चरणों में सारे,
आज झूम झूम गाए यमुना॥
नयन चाहिए राधा जी के, मीरा का मन मतवाला,
कण कण में फिर नन्द का लाला, हो जो देखने वाला।
माँगना क्या इस द्वार पे आकर आँचल क्या फैलाना,
तेरे मन में क्या है, उसने बिन मांगे सब जाना।
अंत में सत्य की जीत हुई है, झूठ हमेशा हारा,
चक्र उठा के हाथ में तुने, बदली समय की धारा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



