
कोरोना दूर भगाओ बाबा दुनिया पे संकट आया
कोरोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया,
मोरछड़ी लहराओ अब तो,
जग सारा घबराया,
करोना दूर भगाओ बाबा,
पूरी दुनिया में कोरोना,
ने आतंक मचाया,
कोई नहीं कुछ कर पाया ये,
किसी की समझ ना आया,
ले लो अपनी शरण में सबको,
तेरा ध्यान लगाया,
खाटू वाले श्याम धणी,
तूने सदा ही संकट काटे,
तेरे होते दुनिया वाले,
फिर क्यों है घबराते,
संकट दूर भगा जा,
दुनिया को डर है सताया,
हार चूका है ये जग सारा,
तू हारे का सहारा,
जब भी कोई विपदा आई,
तुमने काम संवारा,
‘टोनी’ दोनों हाथ जोड़कर,
तेरी शरण में आया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

