
छम छम बाजे माँ की पैजनिया,
खन खन खनके चूड़ियां,
दम दम दमके माथे की बन्दियाँ,
माहा माया तेरी मईया, निराला शृंगार तेरा है मइयां,
कुह कुह कूके कार कोयलियाँ मोर पपीहरा गाये,
बिन खंबा के अम्बा झूले सावन की रुत छाए,
निराला दरबार तेरा है मइयां अज़ब दरबार तेरा है मइयां,
आंख में काजल कान में कुण्डल नाक नथीनिया सोहे,
हाथ खड़क त्रिशूल लिए माँ मूरत मनवा मोहे ,
पावे माहर लगाए मेरी माँ सूंदर चरण मन लुभाये मेरी माँ,
ऐसा रूप लुभावन माँ का जो देखे भरवाए,
मन में श्रद्धा भक्ति बड़ा के भक्त मुकती पाए,
तू माता है जनम की दाता तू है जगमाहारानी,
तू ममता की मूरत माता सबसे बड़ी है दानी,
जिनके दिलो में मैया का घर है उनको नहीं कोई बाला का डर है,
हमको अपने आंचल में तू मेरी माई छुपाना,
हम है तेरी शरण में माता जग से पार लगाना,
इक सुहागिन तुम्हे पुकारे रक्षा करना माई,
माँ से जिसने जो मानगा सारी मुरादे पाई
हिरदये में तुझको वसाया मेरी माँ सांसो में तुझको समाया मेरी माँ,
अब तो हर दिन जैसे तैसे माता याद में तेरी बीते,
मेरी मइया नैन हमारे तेरी याद में बीते,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

