
जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई
जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
तर्ज – लल्ला की सुन के मैं आई।
यमुना भी धन्य हुई,
छूके चरण को,
लेके वासुदेव चले,
प्यारे ललन को,
वो दिए कान्हा को ब्रज पहुंचाए,
धन्य हुई ये ब्रजभूमि सारी,
त्रिलोकी नाथ जन्मे कृष्णमुरारी,
ओ सारी नगरी है आज हरषाई,
अन्न धन लुटावे बाबा,
पायल और छल्ला,
लड्डूवा बटें और पेड़ा,
बर्फी रसगुल्ला,
मैया तो फूली ना समाई,
दाऊ लुटावे सोना,
चांदी और जेवर,
छाया आनंद आज,
खुशियां है घर घर,
वो देख देख हसते है कन्हाई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
