
तेरा कर्जा सांवरिया मैं कैसे चुकाऊंगा
तेरा कर्जा सांवरिया,
मैं कैसे चुकाऊंगा,
तूने इतना दिया बाबा,
मैं कैसे भुलाऊंगा।।
तुमने मेरे जीवन को,
हाथों से संवारा है,
किरपा की किरणों से,
चमका ये सितारा है,
तूने जितना निभाया है,
मैं कैसे निभाऊंगा,
मुझे नालायक को भी,
दरबार बुलाता है,
मेरा लाड लड़ाता है,
गोदी में सुलाता है,
एहसान तेरा इतना,
मैं कैसे जताऊंगा,
मेरी हर गलती को,
अनदेखा करता है,
‘जीतू’ के हक में तू,
सारे जग से लड़ता है,
चाहे लूं जन्म हजार,
मैं तेरा ऋणी कहलाऊंगा,
.2. इस भजन का मुख्य संदेश क्या है?
: इस भजन का मुख्य संदेश भगवान के उपकारों के प्रति कृतज्ञता और समर्पण है।
.3. यह भजन कब गाया जाता है?
: यह भजन श्याम जागरण, सत्संग और भजन संध्या में गाया जाता है।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



