
नर से बन गए नारी राधा के पिया
धूम घुमारो, लहंगा पहने ॥
लहंगा पहने हाँ, लहंगा पहने ॥
चोटी, लटके, कारी, राधा के पिया ॥
नर से, बन गए नारी, राधा के...
माथे बिंदिया, नाक नथुनिया ॥
नाक नथुनिया हाँ, नाक नथुनिया ॥
झुमकी, पहने बांकी, राधा के पिया ॥
गले में हरवा, हाथ में चूड़ी ॥
हाथ में चूड़ी हाँ, हाथ में चूड़ी ॥
पायल, पहने प्यारी, राधा के पिया ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



