
मेरा बाबा खाटू वाला
सबका ध्यान राखे सै,
मेरा बाबा खाटू वाला,
यो कलयुग का अवतारी सै,
या जानें दुनिया सारी सै,
श्याम धनी के दर पर देखो,
मोटा कटरया चाला,
यो सबका ध्यान राखे सै,
जो भी चाहे ले लो श्याम से,
नहीं किसी ने नाटे जी,
सब सेठों का सेठ सांवरा,
झोली भर भर बांटें जी,
भक्तां की बंद किस्मत का,
एक पल में खोले ताला,
इनकी मोर छड़ी का झाड़ा,
ऐसा असर दिखावे सै,
दूर करे सब कंगाली,
और तन के रोग मिटावे सै,
श्याम धनी ने सब प्यारे,
गौरा हो या काला,
कभी नाप कर ना देता और,
कभी ना देता तोलकर,
जिसको भी ये देता बाबा,
देता है दिल खोलकर,
श्याम से बढ़कर भीमसेन,
कोई ओर ना देने वाला,
जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



