
( गणपति नमः, गणपति नमः,
हे गणनायक, जय सुखदायक
जय गणपति, गणराज़ रे
शँकर सुवन, भवानी के नंदन,
^गौरी पुत्र गणेश, गौरी पुत्र गणेश
जो कोई मानव, तुझको ध्यावे
मिट जाए, सब क्लेश
विघ्ननायक, कष्टनिवारक
हे गणपति, गणराज़ रे,,,
लम्बोदर गज़, वदन विनायक,
^मन में करो बसेरा, मन में करो बसेरा
दर्शन पाकर, तेरा दाता
हो जाए दूर अँधेरा
ऐसी शक्ति, दे दो मुझको
जपते रहे, तेरा नाम रे,,,
गौरी के तुम, पुत्र कहायो,
^मूषक वाहन सवारी, मूषक वाहन सवारी
*भरी सभा में, आज तूँ भगवन
राखो, लाज़ हमारी
भक्तन के तुम, हो रखवारे
पूरे करो, सब काज़ रे,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



