
एक बार आजा रे तुझको निहार लूँ श्याम भजन
एक बार आजा रे,
तुझको निहार लूँ,
मनड़े में दाता तेरी,
मूरत उतार लूँ,
तर्ज – छुप गया कोई रे।
अनजान रस्तो,
छायो अँधियारो,
तेरे बिन दाता मेरो,
कुण है सहारो,
ज्योति को उजालो दे दे,
राह निहार लूँ,
बतियाँ बणावे देखो,
दुनिया दीवानी,
कालजे री पीड़ा म्हारी,
कोई ना जाणी,
मन को गुबार दाता,
कहे तो उतार लूँ,
आज बता दे कांई,
दोष है मेरो,
सामने खड्यो है दाता,
अपराधी तेरो,
चरणा ने आगे कर दे,
आंसू से पखार ल्यूं,
‘मगन’ तिहारो दाता,
काई तो विचारो,
निर्मोही दाता म्हारी,
ओर तो निहारो,
चरणा की धूल थारी,
पलका बुहार ल्यूं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




