
जिसे दुनिया ने ठुकराया उसे तेरा सहारा है
जिसे दुनिया ने ठुकराया,
उसे तेरा सहारा है,
तुम्ही नैया तुम्ही माझी,
तू ही उसका किनारा है,
तर्ज – लगन तुमसे लगा बैठे।
जो आया हार के दर पर,
उसे विश्वास तेरा है,
आस उसे जीत की तुमसे,
साथी जब श्याम प्यारा है,
हँसे जग हाल पे जिसके,
ना समझे जिसकी पीड़ा को,
समझ कर हाल ए दिल उसका,
उसे तुमने संवारा है,
सुना हो जाते तुम वश में,
जो भजता भाव से तुमको,
ये चलती सांस ‘गौरव’ की,
श्याम कर्ज़ा तुम्हारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


