
मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से
मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से,
सभी कर्म समझे, सभी लेख देखें, वाक़िफ़ सभी से,
जुबा से ना बोले मगर सबको तोले,
राज किसी का किसी पे ना खोलें,
जैसा जो करता वैसा वो भरता,
सुना है गुणी से
अहम ना सुहाय भरम यह मिटाए,
भक्तों पे अपनी दया बरसाए,
अहम ना सुहाएँ भरम यह मिटाए
दिलदार ऐसा करतार ऐसा,
देखा कहीं पे,
नंदू समझ ले बदी से निकल ले,
प्रेम के पथ पर गुजर ले विचर ले,
हर पल रिझाना, कभी ना भुलाना,
बाबा को दिल से,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
