
यमुना के तट पर है
यमुना के तट पर है धाम तेरा बाबा,
सब कहते है तुमको मरघट वाले बाबा,
मंगल शानिषर को तेरी पूजा भारी है,
लड्डू व् चूरमे का तुम्हे भोग लगे बाबा,
यमुना के तट पर है.....
भगतो के सुख दुःख में तुम सदा सहाई हो,
संकट मोचन तुमको सब कहते है बाबा,
सिंदूरी चोले पर चांदी का बर्क लगे,
तेरा लाल लंगोटा है,
और लाल ध्वजा बाबा,
यमुना मैया बाबा तुम्हे लाड लड़ाती है,
अंजना मैया जैसा तुम्हे प्यार करे बाबा,
तेरा तेज निराला है तेरा रूप निराला है,
दर आये भगतो के सब काम बना बाबा,
तेरे मेरे मन की सब जानते है बाबा,
रणजीत राजा को भी चरणों से लगा बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
