
जय सिया राम जय जय सिया राम
कहते है हनुमान..
कटते जाएंगे संकट कटते जाएंगे,
मिटते जाएंगे दुःख मिटते जाएंगे,
सुबह से श्याम राम राम राम राम,
बस रटते जाओ॥
मिलते जाएंगे सुख मिलते जाएंगे,
दिन हो या रात राम नाम गुणगान,
बस गाते जाओ,
राम रसायन पास हो जिसके,
लांघे हर विपदा का सागर,
राम नाम का एक बाण बस,
भेदे लाखो दुःख के गागर,
राम नाम के दम से रस्ते बनते जाएंगे,
तरते जाएंगे पत्थर तरते जाएंगे,
दिल की कलम से राम राम राम राम,
बस लिखते जाओ,
राम नाम अति पावन प्यारा,
सरल सुगम है सबसे न्यारा,
मधुर मधुर मधु से भी मीठा,
सरस सुलभ अमृत की धारा,
इस अमृत से सबके जन्म सफल हो जाएंगे,
बढ़ते जाएंगे पुण्य बढ़ते जाएंगे,
सुबह और शाम राम नाम रसपान,
बस करते जाओ,
जग में वो धनवान है सबसे,
जिसने राम रतन धन पाया,
लक्ष्मी उसी के पास जिसने,
नारायण को ह्रदय में बसाया,
उसको सुख आनंद के मोती मिलते जाएंगे,
भरते जाएंगे ख़ज़ाने भरते जाएंगे,
मन के समन्दर से बस,
राम नाम के मोती चुनते जाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
