
Maa Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi and English. माँ लक्ष्मी जी की आरती |
ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत तुमको निशदिन सेवत
हर विष्णु विधाता ॐ जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत मैया जी को निशदिन सेवत
उमा रमा ब्राह्मणी तुम ही जग माता
मैया तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्रमा धयावत
नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
दुर्गा रूप निरंजनी सुख सम्पति दाता
मैया सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता
रिद्धि सिद्धि धन पाता
तुम्ही पाताल निवासिनी तुम ही शुभदाता
मैया तुम ही शुभदाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनि
भवनिधि की त्राता
जिस घर तुम रहती हो ताहि में है सद्गुण आता
मैया सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता
मन नहीं घबराता
तुम बिन यज्ञ ना होता
वस्त्र ना कोई पाता
मैया वस्त्र ना कोई पाता
खान पान का वैभव
सब तुमसे आता
शुभगुण मंदिर सुंदर क्षीरोदधि जाता
मैया क्षीरोदधि जाता
रतन चतुर्दश तुम बिन
कोई नहीं पाता
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


